हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद में पशु चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। पशु चोरी की वारदातों से खफा किसानों ने थाना सिम्भावली पर प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जताया औऱ पशु चोरों को गिरफ्तार कर पशु बरामद करने की मांग की।
बता दें कि थाना सिम्भावली के गांव रझैड़ा में बदमाश एक ही रात में तीन मवेशी चोरी कर ले उड़े। घटना इस प्रकार है कि थाना सिम्भावली के गांव रझैड़ा में पशु चोर गिरोह वाहन के साथ आ धमके। शुक्रवार की रात को बदमाशों ने किसान अल्लानूर की एक भैंस व लवारे को उसके घेर से चोरी कर लिया। इसके बाद किसान प्रहलाद सिंह के घेर से भैंस चोरी कर ली। शनिवार की भोर में जब किसान पशुओं का चारा डालने गए तो घेर से पशु गायब पाकर दंग रह गए। किसानों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने दूर तक किसी वाहन के पहियों के निशान देखे जिन्हें देखकर स्पष्ट जाहिर होता है कि बदमाश मवेशियों को किसी वाहन में लाद कर ले गए।
भैंस चोरी से गुस्साए किसान थाना सिम्भावली पहुंचे और विरोध व्यक्त किया। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि किसानों पर रिपोर्ट दर्ज कर मवेशी चोरी का जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।
ये भी पढ़ेः– अवैध कालोनी में प्लाट बिक्री का नक्शा जारी
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249






























