हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत एक डेयरी संचालक की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाप-बेटे ने डेयरी संचालक की पिटाई कर नकदी छीन ली जिसने मामले में कार्रवाई की मांग की है। गांव नवादा निवासी रवि कुमार डेयरी संचालक है जिसका गांव के ही रहने वाले एक युवक पर करीब साढ़े चार हजार रुपए बकाया है। जब वह अपने रुपए मांगता है तो आरोपी बहाने बाजी करता है। पीड़ित के अनुसार कई बार तगादा करने के बाद आरोपी ने 31 दिसंबर की रात उसे पैसे देने के लिए घर बुलाया। इसके बाद उसने अपने पिता के साथ मिलकर डेयरी संचालक के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर आरोपियों ने डेयरी संचालक को पीटा और 5300 रुपए की नकदी भी छीन ली।
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250



























