हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिंभावली रेलवे स्टेशन पर खड़े मेरठ के खरखोदा निवासी पप्पू को तीन बदमाशों ने मारपीट कर 16000 रुपए नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया जिसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। मामला शुक्रवार का है जब मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव फफूंदा निवासी पप्पू सिंभावली में रेलवे स्टेशन पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान तीन युवक आए और पप्पू के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद 16 हजार रुपए और मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने पर गढ़ जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811

























