शराब के धंधेबाज से नकदी व शराब बरामद
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड देहात पुलिस ने शराब के एक धंधेबाज को दौमी पुल के पास से दबोच कर 40 पव्वे अग्रेजी शराब व 17 हजार पांच सौ रुपए बरामद किए है।

पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं कच्ची व अपमिश्रित शराब बनाने व बेचने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड देहात पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से 40 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब व शराब बिक्री से प्राप्त 17,500/- रुपये बरामद किए है।आरोपी नवीकरीम का बबलू है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Tuitions available: contact 7351945695


























