
बंद मकान के तीन कमरों का ताला तोड़कर नकदी व लाखों के जेवरात चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने धावा बोला जहां बंद पड़े मकान से चोर ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चुराकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
कपूरपुर क्षेत्र के गांव पारपा की मढ़ेया में चोरों ने बंद मकान के कमरों ताला तोड़ा और भीतर दाखिल हुए जिन्होंने मकान के तीन कमरों के ताले तोड़कर ₹20,000 की नकदी, लाखों रुपए कीमत के जेवर चुरा लिए और फरार हो गए।
मकान मालिक लोकेश पुत्र गंगाराम ने बताया कि वह अपने बेटे के पास दिल्ली गए हुए थे जहां उनकी आंख का इलाज चल रहा था। वह 5 मार्च के आसपास घर से निकले थे। रविवार को लौटने पर उन्हें मुख्य गेट का ताला बंद मिला। अंदर जाकर देखा तो तीनों कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान भी बिखरा हुआ था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























