
बंद मकान से नकदी और जेवरात चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में एक बंद मकान से चोरों ने नगदी, जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला छोटा बाजार निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई अर्जुन सिंह अपनी पत्नी के साथ हरियाणा में कंपनी में कार्य करते हैं और वही रहते हैं। अर्जुन के दोनों बच्चे घर में ही विक्रम सिंह के साथ रह रहे हैं और बच्चे विक्रम के घर सो रहे थे। सोमवार को जब परिजन घर पहुंचे तो सारा सामान यहां-वहां पड़ा था। अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर समेत नगदी लेकर फरार हो गए। चोरी किए गए सामान में गले का सेट, एक अंगूठी, दो लौंग और करीब 10,000 रुपए शामिल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच में जुट गई है।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288

































