हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला अंबेडकर नगर में चोरों ने सिपाही के बंद मकान को अपना निशाना बनाया। चोर सीढ़ी लगाकर मकान में छत के रास्ते दाखिल हुए और हजारों रुपए की नकदी, आभूषण चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने मकान के बाहर स्थित सराफ की दुकान को भी निशाना बनाने का प्रयास किया। उन्होंने कूमल करने की कोशिश की लेकिन सफलता हाथ ना लगी।

अजय कुमार निवासी मोहल्ला अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर वर्तमान में रामपुर जिले की विजिलेंस में तैनात है। अजय ने बताया कि उसकी पत्नी सोमवार की दोपहर बच्चों के साथ मकान का ताला लगाकर अपने मायके चली गई थी जिसका चोरों ने फायदा उठाया और बंद मकान से नकदी और गहने चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विशाल किताब घर से भारी डिस्काउंट के साथ खरीदें प्राइवेट बुक्स : 9528182700, 9457100571





























