
पिलखुवा के लोहा व्यापारी के प्रतिष्ठान से हजारों की नकदी व सामान चोरी
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा के अंतर्गत एक लोहा व्यवसायी के प्रतिष्ठान से बदमाश गुरुवार की रात को 15 हजार रुपए नकद तथा लोहे के सामान चोरी कर ले उड़े। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी है।
मौहल्ला पुरा पिलखुवा के लोहा व्यापारी व समाजसेवी सुनील कुमार गर्ग की गांधी रोड पर स्थित रेलवे फाटक के पास गर्ग बिल्डिंग स्टोर नाम से एक प्रतिष्ठान है। इस प्रतिष्ठान पर लोहा, सेनेटरी आदि का व्यापार होता है। गुरुवार की शाम को व्यापारी दुकान बंद करके घर चला गया था। जब वह शुक्रवार की सुबह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के अंदर के हालात देखकर दंग रह गया। बदमाश दुकान के गल्ले से 15 हजार रुपए नकद, तथा लोहा आदि का सामान चोरी कर ले उड़े। व्यापारी ने बताया कि बदमाश पड़ोस के अहाते के ऊपर टीन शेड पर लगे एग्जास्ट फैन को हटाकर तथा जंगला काटकर दुकान में घुसे है। सीसीटीवी कैमरे को देखने से पता चलता है कि दो बदमाश दुकान के अंदर घुसे है और समय करीब रात्रि तीन बजे का है। चोरी की सूचना मिलने पर व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए।
प्रतिष्ठित व्यापारी सुनील गर्ग ने चोरी की घटना से पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

































