
अनुदानित यूरिया से जुड़ा मामला: दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी की बढ़ेंगी मुश्किलें, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी समेत दो कंपनियों पर जिला कृषि विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की थी। अनुदानित यूरिया बेचने में अनियमितता पाई गई जिसके बाद प्रकरण में कार्रवाई करते हुए कंपनी के दो लाइसेंस निलंबित और दो लाइसेंस बर्खास्त किए गए थे। अब जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। मामले की गहनता से जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है जो जल्द पूरी जांच करेगी। बताते चलें कि प्रकरण में पहले ही मुकदमा भी दर्ज हो चुका है।
दरअसल सरकार द्वारा किसानों को अनुदानित यूरिया उपलब्ध कराया जाता है लेकिन इस अनुदानित यूरिया के बेचने में अनियमिताएं पाई गई। जब कृषि विभाग की टीम को भनक लगी तो उसने दो बार दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी पर छापामार कार्रवाई की। मुकदमा भी दर्ज कराया। लाइसेंस निलंबित व बर्खास्त किए गए। अब मामले की गहनता से जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010































