👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड देहात पुलिस ने 25दिसम्बर को पक्का बाग के गुड़ व्यापारी गोविंद कुल भूषण के साथ हुई तीन लाख रुपये की लूट का खुलासा किया है।पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय से पुलिस अभिरक्षा रिमांड पर लेकर अभियुक्तों की निशानदेही पर गुड व्यापारी से हुई लूट से सम्बन्धित 27,000/- रुपये नकदी, बिल बुक, नोटबुक आदि बरामद किए हैं। बता दें कि 25 दिसम्बर-21की सुबह पक्का बाग का गुड़ व्यापारी गोविंद कुल भूषण बाइक पर नवीनमंडी जा रहा था कि गढ़ रोड फ्लाईओवर पर दो बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारकर तीन लाख रुपये से भरा नोटों का थैला छीन कर फरार हो गये।






























