
मुर्गी चोरी का आरोप लगा बालक को पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरूरपुर में एक नौ साल के बच्चे पर मुर्गी चोरी का आरोप लगाकर पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
गांव सरूरपुर निवासी खलीक ने बताया कि 26 फरवरी की शाम को उसकी 9 साल का बेटा गांव के सड़क किनारे स्थित मस्जिद में दान पात्र में पैसे डालने गया था। वहां मौजूद अफसर, सरफराज, आदिल, आमिर, जुन्नु, फिरदौस, फिरोज, सोनी और अफसर ने उसपर मुर्गी के बच्चे चोरी करने का आरोप लगाया और उसे जमकर पीटा। किसी तरफ बालक मौके से भागा और अपनी जान बचाई लेकिन आरोपी उसके पीछे-पीछे घर में घुस आए और उसके व परिजनों के साथ मारपीट की। उसके बाद पुलिस ne तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

































