
अधिवक्ता से मारपीट व लूटपाट के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर पुलिस ने गांव हरसिंहपुर के अधिवक्ता शंकर लाल के साथ मारपीट व लूटपाट के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिवक्ता शंकरलाल ने बताया कि 28 मार्च को वह आगरा से अपने गांव लौट रहे थे। उनकी गाड़ी में फास्ट्रेग लगा हुआ था। जैसे भी कुराना टोल प्लाजा पर पहुंचे तो वहां अव्यवस्था के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। वह काफी देर तक लाइन में खड़े रहे। जब उन्होंने टोल कर्मियों से गाड़ी को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया तो उनकी बात नहीं सुनी। विरोध करने पर टोल कर्मी भड़क गए। अधिवक्ता और उनके चालक के साथ मारपीट करने लगी। कर्मचारियों ने उनकी जेब में से रखे 1300 रुपए भी लूट लिए और कपड़े भी फाड़ दिए। हाफिजपुर पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

































