
सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में डेढ़ महीने बाद मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना पुलिस ने सिंचाई विभाग की टीम के साथ हुई अभद्रता के मामले में एक महीने बाद मुकदमा दर्ज किया है। सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि 31 जनवरी की शाम को वह अपनी टीम और पुलिस बल के साथ ऊपरी गंग नहर पर रावली पुल के पास हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंचे थे। अवैध कब से हटाने की कार्रवाई के दौरान सुशील गुप्ता, मनीष गुप्ता और अन्य लोगों ने टीम का विरोध करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। टीम के साथ गाली-गलौज की गई। इसके बाद धौलाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ महीने बाद मुकदमा दर्ज किया है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52





























