
👁 28 views Views
ज़मीन हड़पने की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा। पिथनपुरा की रहने वाली ममता ने बताया कि उनके पति मुकेश ने गांव हावल में 0.05992 हेक्टेयर भूमि खरीदी थी, जिसका नामांतरण खतौनी में दर्ज है। बाद में उनके पति ने इसी भूमि में से कई प्लाटों के बैनामे किए थे। बिक्री के बाद लगभग 141 वर्गमीटर भूमि बची हुई थी। आरोप है कि हावल निवासी आबिद को उनके पति ने कोई प्लॉट नहीं बेचा था। आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार करा भूमि का दाखिल-खारिज अपने नाम करा लिया। आरोप है कि वह अब उस प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।





























