अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते हापुड़ निवासी समेत 11 के खिलाफ हरिद्वार में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला तगाससराय निवासी सचिन सिंह माधरे व उसके परिजनों पर आरोप है कि उन्होंने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाला। इसके बाद हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। रानीपुर की विष्णु लोक कॉलोनी की रहने वाली किरण की शादी सचिन सिंह माधरे निवासी हापुड़ के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया गया लेकिन ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। महिला का आरोप है कि जब वह ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने दहेज में गाड़ी नहीं लाने पर उसे जमकर पीटा और मारपीट के बाद घर से निकाल दिया जिसके बाद पीड़िता अपने मायके पहुंची और रानीपुर कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पति और बिचौलिए सहित 11 लोगों के खिलाफ विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093




























