ऊर्जा कर्मियों को दौड़ाकर पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):  जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव सलाई में चेकिंग करने गई ऊर्जा निगम की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई अवर अभियंता की तहरीर के आधार पर की है।
देहात क्षेत्र के लालपुर उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता लेखराज सिंह ने बताया कि 11 अक्टूबर की दोपहर करीब 12:30 बजे वह ऊर्जा कर्मी सुनील कुमार, सतेंद्र सिंह और राहुल कुमार के साथ जांच के लिए गांव सलाई गए थे। अवर अभियंता का आरोप है कि शहजाद के घर लगा मीटर परिसर के अंदर था। उनका कहना है कि सहजाद बिजली की चोरी कर रहा था जिसके पश्चात उन्होंने घर के अंदर लगे मीटर को देखने के लिए कहा तो वह विरोध करने लगा। उसके बाद आरोपी ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया जिसका विरोध करने पर हाथापाई पर उतर आया और टीम को जान से मारने की नीयत से दौड़ाकर पीटा। ऊर्जा कर्मियों ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। पीड़ित अवर अभियंता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288








  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपदीय साइबर सैल व थाना हापुड़ देहात की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हैण्डीक्राप्ट व डेकोरेशन की…

    Read more

    हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में स्थित ब्लूम अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

    सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

    हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

    हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

    कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

    कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

    पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट

    पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट

    पक्का बाग के ठिकानों पर बिका राशन का गेहूं-चावल

    पक्का बाग के ठिकानों पर बिका राशन का गेहूं-चावल

    युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज

    युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज
    error: Content is protected !!