👁 0 views Views
किशोरी को साथ ले जाने पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा : कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में रहने वाली नाबालिग को एक व्यक्ति जबरन साथ ले गया। इस मामले में नाबालिग की मां ने नामजद युवक के खिलाफ तहरीर देकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि गाजियाबाद के विकास कुमार 16 वर्षीय पुत्री को उठाकर ले गया है। पुत्री को ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन, कुछ पता नहीं चल पाया है। आरोपित ने पुत्री की शादी कहीं और कराने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर




























