हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र निवासी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि उसकी बड़ी बहन फरहत का निकाह कुछ वर्ष पहले हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भंडा पट्टी निवासी फुरकान से हुआ था. आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार उसकी बहन को प्रताड़ित करने लगे जिसके बाद 25 अगस्त को उसकी छोटी बहन आयशा भी बड़ी बहन के साथ रहने लगी जिसके सामने ही ससुराल पक्ष के लोगों से उसकी बड़ी बहन फरहत के साथ विवाद हो गया जिसके बाद छोटी बहन आयशा बीच-बचाव करने आई। इसी बीच आरोपियों ने आयशा की गर्दन रेत डाली जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फुरकान, बाबू और जन्नत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
हापुड़ में सीसीटीवी कैमरा होलसेल रेट पर उपलब्ध: 8979003261


























