
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने एक युवती को बहला-फुसला कर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
सिंभावली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि 25 मार्च की सुबह उसकी बेटी अपने भाई के साथ बाजार सबजी खरीदने के लिए गई थी लेकिन वह काफी देर तक नहीं लौटी तो बेटे ने फोन पर जानकारी दी। स्वजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में उसकी तलाश की पर कोई पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और बताया कि कुछ ग्रामीणों से पता चला है कि चिराग नाम के युवक उसकी बेटी को बहला-फुसला कर ले गया है। आरोप है कि परिवार से भी बेटी को वापस लाने की मांग की गई। पर वह टाल-मटोल करते रहे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

































