👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण का लोगों में जरा भी खौफ नहीं है। हाल ही में एचपीडीए ने एक निर्माणाधीन दुकान को सील किया था लेकिन सील तोड़कर दुकान का निर्माण कराया गया जिसमें एचपीडीए के अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया है।
हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित चमरी के पास संदीप त्यागी ने अवैध निर्माण किराया जिसे एचपीडीए के अधिकारियों ने सील कर दिया था लेकिन इसके बावजूद संदीप त्यागी ने सील तोड़ कर निर्माण कार्य जारी रखा। आरोपी के खिलाफ एचपीडीए के प्रभारी प्रवर्तन सहायक अभियंता तुषार कांत जैन ने मुकदमा दर्ज कराया है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर






























