हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हाफिजपुर के गांव मीरपुर कलां में दस माह पूर्व हुई मारपीट व तोड़फोड़ के सिलसिले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
आरोप है कि गांव मीरपुर कलां के दर्जनों दबंगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर मनीष के घर हमला बोल दिया और फायर किए, साथ ही लाठी-डंडों से गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दस आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चरक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में दाखिला शुरु, कॉल करें: 9560205965























