
हापुड़ में रसोई गैस के दो कालाबाजारियों पर रिपोर्ट दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रसोई गैस की कालाबाजारी में लिप्त एक महिला सहित दो लोगों के विरुद्ध पूर्ति विभाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पूर्ति निरीक्षक प्रीति रानी ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि थाना हापुड़ देहात के गांव असोडा में रिहान पुत्र इजहार घर में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का भंडारण कर ब्लैक में बेच रहा था। पूर्ति विभाग की छापेमारी के दौरान रिहान के घर से एचपी गैस के 18 भरे हुए घरेलू गैस सिलेंडर तथा 14 खाली गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं। रिहान गैस सिलेंडर एजेंट से खरीद कर जरूरतमंदों को ऊंचे दाम पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था। रिहान ने 1 साल पहले ही यह धंधा शुरू किया था।
पूर्ति विभाग ने गांव ट्याला में स्थित महेंद्र भारत गैस एजेंसी के गोदाम को सील कर एजेंसी की स्वामी सविता कुमारी गुप्ता के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है और गोदाम को सील कर दिया है। आरोप है कि गैस बुकिंग के बाद एजेंसी ने वास्तविक उपभोक्ता को घरेलू गैस सिलेंडर न देकर ब्लैक में बेच दिए हैं।
अगर आप म्युचुअल फंड, SIP और Stock Market में निवेश करना चाहते हैं और सही प्लेटफॉर्म ढूंढ रहे हैं, तो अब कहीं जाने की जरूरत नहीं।
अब घर बैठे शेयर मार्केट ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी जरूरी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।
अधिक जानकारी के लिए कॉल करें – 📞 9720669699
शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड या SIP में आप कम पूंजी से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
निवेश और ट्रेडिंग दोनों की सुविधा अब घर बैठे मिल रही है।
संपर्क करें —
Rishabh Verma | Angel One – Authorised Person
📞 9720669699


























