हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल आर्य की तहरीर के आधार पर जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात पुलिस ने दो आढ़तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने राजेंद्र आढ़ती तथा नरेश त्यागी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 506 तथा 392 में मुकदमा दर्ज किया है।

सिंभावली के सुभाष नगर निवासी कुशल पाल आर्य का आरोप है कि वह 15 अक्टूबर को किसानों के साथ सही तोल न होने के कारण हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी पहुंचे थे। जैसे ही वह मंडी पहुंचे तो वहां मौजूद राजेंद्र आढ़ती और नरेश त्यागी ने उन्हें देखकर गालियां देना शुरू कर दिया। साथ ही अंजाम भुगतने की धमकी तक दे डाली जिसका विरोध करने पर राजेंद्र तथा नरेश त्यागी ने एक राय होकर गंदी-गंदी गालियां देते हुए कुशल पाल आर्य के साथ मारपीट शुरू कर दी और गले से सोने की चेन तथा कमीज की जेब में रखें 22 हजार रुपए लूट लिए। दर्ज एफआईआर के अनुसार कुशल पाल आर्य बेसुध होकर बेहोशी की अवस्था में गिर पड़े। इसके बाद दोनों आरोपी किसान नेता को जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ कुशल पाल आर्य ने मामले में देहात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सोमवार की शाम 8:30 बजे मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 392 में भी मुकदमा दर्ज किया है जिसके अनुसार आरोप सिद्ध होने पर जो कोई भी लूट करेगा उसे किसी एक अवधि के लिए कठिन कारावास की सजा जिसे 10 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है और साथ ही वह आर्थिक दंड के लिए भी उत्तरदायी होगा।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
CM योगी के हापुड़ आगमन पर हार्दिक स्वागत: राजेश कुमार उर्फ लल्लू































