
बाइक सवार से मोबाइल लूटने के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने बाइक सवार तीन युवकों पर मोबाइल लूटने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
करणपुर जट्ट के नरेश ने बताया कि वह दूध सप्लाई करते हैं। बुधवार की शाम को वह दूध की सप्लाई कर अपने गांव कंडोला वाले बम्बे की पटरी से लौट रहे थे। रात 11:00 बजे के करीब जैसे ही कंदोला के पास राजवाहे की पटरी पर पहुंचे। लाल रंग की अपाचे बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने पीछे से ओवर टेक कर, डरा धमकाकर मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए।पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

































