👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सिंभावली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक भाटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। दीपक भाटी के अनुसार सोशल मीडिया पर दोस्त मोहम्मद नामक एक अकाउंट बना हुआ है जहां पर कुछ दिन पहले पीएम मोदी, सीएम योगी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी जिससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दीपक भाटी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर



























