
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला को अश्लील फोटो भेजने, लगातार फोन कॉल कर परेशान करने, जान से मारने की धमकी देने के मामले में हरियाणा निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हरियाणा के सोनीपत जनपद के गोहाना निवासी महावीर सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से महिला को संदेश भेजा। जवाब नहीं मिलने पर उसने महिला और उसके परिवार के मोबाइल नंबरों पर बार-बार कॉल करना शुरू कर दिया और शादी का झांसा देकर दबाव बनाया। महिला का आरोप है कि मना करने पर आरोपी ने अलग-अलग नंबरों से कॉल कर गाली-गलौज कर अश्लील फोटो भेजे। आरोप है इसके अलावा आरोपी ने शादी से इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दी और अपने सरकारी पद का डर दिखाकर महिला को ब्लैकमेल करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि आरोपी खुद को केंद्र सरकार के पृथ्वी विज्ञान विभाग में कार्यरत कर्मचारी बताता है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



























