हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित बिजली घर के 30 मोहल्ले में कटिया डालकर चोरी करने का मामला सामने आया है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मॉर्निंग रेड कर 18 उपभोक्ताओं को कटिया से चोरी करते हुए पकड़ा है जिनके खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। लाइन लॉस की शिकायत के बाद एक कार्रवाई की गई है। हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा, आवास विकास कॉलोनी, मोती कॉलोनी नवाजीपुरा, फूलगढ़ी आदि मोहल्लों में बिजली चोरी होती है जहां लाइन लॉस की शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई है। आपको बता दें कि बुलंदशहर रोड के क्षेत्र को हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित बिजली घर से सप्लाई दी जाती है। ऐसे में रात के समय क्षेत्रवासी कटिया डालकर बिजली चोरी करते हैं। चोरी को पकड़ने के लिए बिजली विभाग ने मॉर्निंग रेड की और 18 उपभोक्ताओं को कटिया से चोरी करते पकड़ा जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर





























