
सूटकेस में मिली महिला की लाश का मामला: पीएम में स्पष्ट नहीं हो सका मौत का कारण
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर रामा अस्पताल के पास झाड़ियों में सूटकेस में महिला की लाश मिली। इसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए शव को भेजा। फोरेंसिक विशेषज्ञों की निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया। सूत्रों की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव करीब एक महीने पुराना प्रतीत हो रहा है और इस पर किसी प्रकार का तेजाब या केमिकल नहीं मिला है। कंकाल पर किसी प्रकार के चोट के निशान भी नहीं पाए गए हैं। आशंका है कि महिला की हत्या गला दबा कर की गई। हालांकि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। संभावना है कि महिला की हत्या कर सूटकेस में शव को लाकर यहां गन्ने के खेत में फेंका गया। सूटकेस को लाने वाले एक से अधिक लोग रहे होंगे। पुलिस की तीन टीमें मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























