आग की चपेट में आकर दो बच्चियों की मौत का मामला: परिवार को मिलेगा मुआवजा










आग की चपेट में आकर दो बच्चियों की मौत का मामला: परिवार को मिलेगा मुआवजा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव बिहूनी में शॉर्ट सर्किट से कमरे में लगी आग की चपेट में आकर दो बच्चियों की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शॉर्ट सर्किट कैसे हुआ अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है? गांव में फिलहाल शोक की लहर है। दोनों बच्चियों की मौत से पूरे गांव में ही मातम पसरा हुआ है।

गांव निवासी प्रवीण कुमार उर्फ मंजय ईंट-भट्टों पर काम करता है जो कि घर में अपनी पत्नी मनीषा, छह माह की बेटी दीपांशी, छह वर्षीय बेटी मिष्ठी और बेटे के साथ रहता है। मामला गुरुवार की देर शाम का है जब प्रवीण और मनीषा घर के आंगन में चारा काट रहे थे। बेटा किसी काम से बाहर गया हुआ था और दोनों बेटियां कमरे में सो रही थी। इसी बीच शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी कमरे में रखे सामान पर गिर गई जिसने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

दंपति की नजर आग पर पड़ी जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया और दोनों बच्चियों को बचाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दोनों बच्चियों की आग की चपेट में आकर मौत हो गई थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों सगी बहनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चियों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। एसडीएम साक्षी शर्मा ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर लेखपाल को रिपोर्ट बनाने के लिए कहा गया है। पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मुआवजा दिलाया जाएगा।

ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू

दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू

Tata Zudio में 12% Assured Return के साथ करें निवेश: 8010510000








Related Posts

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…

Read more

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

🔊 Listen to this

Read more

You Missed

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

हज यात्रियों के लिए खास खबर

हज यात्रियों के लिए खास खबर

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल
error: Content is protected !!