👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ में 11 अगस्त की देर रात हुई चोरी की रिपोर्ट पुलिस ने छह महीने बाद दर्ज की है. बता दें कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बाबूगढ़ छावनी में कंसल किराना स्टोर पर छह महीने पहले 11 अगस्त की रात को चोरों ने सिगरेट की पेटी, बीड़ी के कार्टून और बादाम आदि चोरी कर लिए थे. संजय कंसल पुत्र मूलचंद कंसल ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने छह महीने बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























