हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरोली में उस समय गम की लहर दौड़ पड़ी जब एक व्यक्ति ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस दौरान मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस के साथ बहस भी हुई. पुलिस ने परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम संजीव शर्मा पुत्र राकेश शर्मा है जिसकी उम्र 40 वर्ष थी जो काफी समय से तनाव में चल रहा था. संजीव गैस चूल्हा रिपेयरिंग का काम करता था. क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडे ने बताया कि इसी साल 30 मार्च को धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया था जिसमें पुलिस ने संजीव शर्मा से भी पूछताछ की थी और मामले का निस्तारण किया था.
परिजनों ने संजीव की मौत का जिम्मेदार पुलिस को ठहराते हुए जबरदस्त हंगामा किया.
संजीव ने परेशान होकर चुन्नी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया. मामले की सूचना 112 डायल को मिली जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ने दो दिन पहले भी स्लो प्वाइजन खाया था जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




























