
रामकिशन दास गंगा सहाय के यहां SIB के छापे का मामला, दस्तावेजों की जांच अभी भी जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पक्का बाग में चीनी व्यापारी के प्रतिष्ठान पर जीएसटी की एसआईबी टीम ने रेड़ की थी। शुक्रवार को हुई रेड शनिवार को भी जारी रही। मामले में अभी भी गहनता से जांच की जा रही है। छापामार कार्रवाई के दौरान करीब छह से आठ लाख रुपए कीमत के 132 कट्टे सरसों बरामद हुए। यह कट्टे बिना वैद्य प्रपत्रों के बरामद हुए जिसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
टीम यह जांच कर रही है कि आखिर 8 लाख की सरसों कहां से खरीदी और गैर पंजीकृत फर्मों से आखिर कब से कारोबार किया जा रहा था? इसी के साथ खरीद कम और बिक्री ज्यादा की जांच जारी है।
टीम को कई चौंकाने वाले बिंदु हाथ लगे हैं। चीनी की प्रमुख कारोबारी फर्म रामकिशन दास गंगा सहाय के प्रतिष्ठान पर जीएसटी विभाग की एसआईबी की टीम ने छापेमारी के दौरान 132 सरसों के बैग बरामद किए जिनका कोई ब्यौरा दर्ज नहीं है। इसी के साथ जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि रामकिशन दास गंगा सहाय फर्म द्वारा गैर पंजीकृत फर्मो के साथ अधिक कारोबार किया गया। इतना ही नहीं बल्कि खरीद और बिक्री में भी भारी अंतर मिला है। जिन गैर पंजीकृत फर्म के साथ रामकिशन दास गंगा सहाय फर्म का लेनदेन हुआ है वह भी विभाग के शिकंजे में है। उस दौरान टीम ने मुख्य व्यापार स्थल के साथ-साथ गोदाम पर भी छापा मारा। छापामार कार्रवाई के दौरान बिना वैध प्रपत्रों के 132 सरसों के कट्टे मिले। जांच के दौरान कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। स्टॉक को लेकर भी जांच पड़ताल जा रही है। पंजीकृत फर्मों के साथ कम और गैर पंजीकरण फर्मों के साथ अधिक कारोबार दिखाया जा रहा था। टीम द्वारा दाखिल रिटर्न, अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि बिना दस्तावेज स्टॉक रखने और गैर पंजीकृत फर्मों के साथ असामान्य रूप से अधिक लेनदेन करना जीएसटी कानून की धारा 132 के तहत अपराध माना जाता है।

























