हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मौत के घाट उतारने वाले महिला को उसके पति के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया जिन्हें अब सलाखों के पीछे भेजा गया है। गिरफ्तार दंपति के कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल, एक डंडा बरामद किया है। पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से अवैध संबंध है जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
मामला 16 दिसम्बर का:
सीओ सिटी हापुड़ स्तुति सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर को हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित जसरूप नगर में पति-पत्नी ने मिलकर सचिन नाम के व्यक्ति को डंडे से बुरी तरह पीटा। उस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी पति असलम उर्फ साजिद पुत्र अहमद अली निवासी गांव भाईपुरा बुलंदशहर देहात तथा रेखा पत्नी असलम निवासी जसरूप नगर हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल एक डंडा और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं जिनमें से एक मोबाइल मृतक सचिन का है।
यह है मामला:
दरअसल असलम को शक था कि उसकी पत्नी रेखा का सचिन से अवैध संबंध है। इसके बाद असलम हापुड़ आया और एक योजना बनाई। रेखा के घर पर सचिन को बुलाया गया। इसके बाद असलम और रेखा ने सचिन पर डंडे से लगातार वार किया जिससे सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया और तड़पने लगा। सचिन का भाई उसे अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी असलम और रेखा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच जारी है।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158

































