
खनन अधिकारी द्वारा खनन ठेकेदार की गाड़ी प्रयोग करने का मामला: परिवहन विभाग वसूले टैक्स
#UPGovernement #Corruption
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिला खनन अधिकारी प्रशांत कुमार द्वारा जनपद की बड़ी खनन कंपनी मैसर्स खालसा अर्थ मूवर्स की प्राइवेट नंबर की गाड़ी का इस्तेमाल करना हापुड़ से लखनऊ तक चर्चाओं में है। मामले में शासन के सचिव ने भी रिपोर्ट मांगी है। विभाग की किरकिरी हो रही है। वही आपको बताते चलें कि जिला खनन अधिकारी प्रशांत कुमार का कहना है कि गाड़ी को किराए पर लिया गया था। इसका नियमित रूप से किराया दिया जा रहा था। आप ही सोचिए कि गाड़ी प्राइवेट नंबर है। ऐसे में इसका कमर्शियल गाड़ी के रूप में प्रयोग करना कई सवाल खड़े करता है। मामले में परिवहन विभाग को इस निजी कार का कमर्शियल उपयोग करने पर कमर्शियल टैक्स वसूलना चाहिए।
दरअसल निजी गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखवा कर खनन विभाग के अधिकारी इसका इस्तेमाल कर रहे थे जबकि किराए पर कमर्शियल गाड़ी को ही लिया जा सकता है। कमर्शियल गाड़ी पर नंबर प्लेट भी पीले रंग की लगी होती है। कमर्शियल गाड़ी को इस्तेमाल करने के लिए टैक्स भी अदा करना होता है। यह गाड़ी निजी नंबर की है जिसका कोई टैक्स अदा नहीं किया गया। ऐसे में जिला खनन विभाग द्वारा किराए पर ली गई इस गाड़ी से परिवहन विभाग को कमर्शियल टैक्स वसूलना चाहिए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365



























