FILE PHOTO
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में अब व्यापारी भी उतर आए हैं। शनिवार को राष्ट्रीय व्यापार मंडल हापुड़ के पदाधिकारी मौन धारण कर अपना विरोध व्यक्त करेंगे। टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक व्यापार मंडल के पदाधिकारी पहुंचेंगे और पंजाब सरकार के विरोध के साथ ही प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना भी करेंगे। राष्ट्रीय व्यापार मंडल हापुड़ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मिलकर यह फैसला लिया है जिसमें जिला अध्यक्ष अमित शर्मा टोनी, सुनील गर्ग, मनोज, संजू आदि मौजूद रहे।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588
























