हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को कोर्ट ने भी गंभीरता से लिया है। वहीं जगह-जगह चन्नी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरु हो गया है। जनपद हापुड़ के गढ़ में भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई ने मशाल पथ संचलन निकाला और अपना आक्रोश व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रधानमंत्री को सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल रही जिसके कारण प्रधानमंत्री की जान पर लगातार 20 मिनट तक खतरा रहा। जिस फ्लाईओवर पर प्रधानमंत्री का काफिला 20 मिनट तक रुका रहा वह पाकिस्तान की सीमा से केवल 10 किलोमीटर दूर था। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने को मांग की।
इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी, डॉ हर्षवर्धन शर्मा, पूर्व चेयरमैन भाजपा रामौतार राजोरा, हि.यु.वा.वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष टिंकु शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा योगेश वर्मा, अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री शिवकुमार वर्मा, अंशुल सिंह, रोहित मल्होत्रा, शोभित ठाकुर, दीपक गौड़, राहुल शुक्ल (रिंकु) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Donald’s: HAPPY HOUR OFFER शुरु, 9588856949


























