हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में स्थित आरएसके इंटर कॉलेज में छात्रों के साथ अवैध वसूली और बिना किसी वजह सजा देने के मामले में कॉलेज प्रबंधन व प्रधानाचार्य के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक नितिन ने डीएम प्रेरणा शर्मा को शिकायत पत्र दिया। जांच के लिए डीआईओएस ने दो सदस्य समिति का गठन भी किया है जो प्रकरण की जांच करेगी।
आपको बता दें कि कॉलेज के छात्रों से अवैध वसूली और कर्मचारियों पर अधिक रकम लेकर कम पैसे की रसीद देने का आरोप लगाया। एडीएम ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिए जिसके बाद डीआईओएस ने जांच के लिए गांव शेरपुर के राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार और राजकीय इंटर कॉलेज सिखेड़ा के प्रधानाचार्य मोहित वशिष्ठ समिति का संगठन किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीन उपाध्याय ने समिति को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537




























