
किसान पर गोली चलाने का मामला: दो लोगों ने फोन कर किसान को खेतों पर बुलाया था
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव मानक चौक निवासी 48 वर्षीय तस्वीर सिंह को दो लोगों ने शनिवार को खेतों पर काम करने के लिए बुलाया और मौका देखकर गोली मार कर फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।
गढ़मुक्तेश्वर की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि मामला शनिवार का है। जब 48 वर्षीय तस्वीर सिंह को फोन करके खेतों पर बुलाया गया। जब तस्वीर मानक चौक पर खेतों पर पहुंचे तो दो लोगों ने उन्हें गोली मार कर घायल कर दिया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। तस्वीर सिंह की हालत स्थिर है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

































