हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बुलंदशहर के अमरगढ़ के खानपुर रोड पर स्थित एक बंद पड़े मुर्गा फार्म हाउस में कुछ दिन पहले बुलंदशहर के जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने नकली डीएपी को ब्रांडेड कंपनियों के बारे में पैक करने के मामले में छापामार कार्रवाई कर खुलासा किया था। सूत्रों का कहना है कि खाली ब्रांडेड बोरे की सप्लाई हापुड़ निवासी एक युवक कर रहा था जो सस्ते दामों पर तैयार की गई डीएपी को 1300 से लेकर 1500 रुपए प्रति बोरे तक किसानों को बेच रहा था। मौके से अमरगढ़ पुलिस के साथ जिला कृषि विभाग की टीम ने जब छापामार कार्रवाई की तो 600 बोरे नकली डीएपी के बरामद हुए हैं जिन्हें अन्य जनपदों में बेचने की तैयारी की जा रही थी। मौके से नामचीन कंपनियों के रैपर, पैकिंग आदि भी बरामद हुई है। आपको बता दें कि सूत्रों का कहना है नकली डीपी बनाने का सामान मेरठ से लाया गया था और फर्म के मालिक से भी पूछताछ की गई है। पुलिस ने मामले में एक को हिरासत में भी लिया है। हापुड़ निवासी युवक किसानों और कंपनियों को चूना लगा रहा था।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:




























