हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला के अंतर्गत किराए के बदले पत्नी की मांग करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मकान मालिक की बातों से आहत होकर पति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि मकान मालिक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर को मकान मालिक ने उसके यहां किराए पर रह रहे व्यक्ति को शराब पिलाई। दरअसल मजदूरी करने की वजह से महिला का पति आर्थिक रूप से कमज़ोर था जो किराया नहीं दे पाया जिसके चलते मकान मालिक ने शराब पिलाने के पश्चात उसे किराए के बदले पत्नी की मांग की। इसी बीच कहासुनी हो गई जिससे आहत होकर पति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

























