
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव श्यामपुर में कुछ ग्रामीणों ने बेसहारा गोवंशों को एक प्लॉट में बंद कर दिया था जिसके बाद राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और सभी को बाहर निकाला। राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के जिलाध्यक्ष मोहित चौधरी ने बताया कि ग्राम श्यामपुर में एक दर्जन से अधिक गौ माता भूखी प्यासी एक प्लाट में बंद थी जिसकी सूचना मिलने पर संगठन में हड़कंप मच गया। तत्काल जिला महासचिव अजब सिंह जिला सचिव आकाश बेनीवाल सहित एक दर्जन कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और सभी गॉवंशों को गौशाला भिजवाया।






























