हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव वझीलपुर के पास शुक्रवार की रात स्कूटी सवारी युवक से लूट का प्रयास करने और चाकू गोदने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त से अभी भी फरार है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश भी दी लेकिन अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सका।

ज्ञात हो कि गांव खड़खड़ी निवासी संदीप त्यागी के साथ शुक्रवार की देर रात देहात के गांव वझीलपुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी को जबरन रुकवा कर चाकू मारा था। संदीप नोएडा की एक कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्य है। जब वह वापस लौट रहा था तो बदमाशों ने उसपर चाकू से हमला किया। साथ ही लूट का प्रयास किया। अभी तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर































