हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर टोलकर्मी को एक किसान नेता से टोल मांगना भारी पड़ गया। आरोप है कि किसान संगठन के पदाधिकारी ने टोल कर्मी के साथ जमकर मारपीट की और अभद्रता की। इसी के साथ हंगामा किया। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज टोल प्रबंधक ने पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि छिजारसी टोल प्लाजा की लेन संख्या 12 में 8 नवंबर की देर रात एक किसान संगठन के पदाधिकारी अपनी कार से पहुंचे जहां तैनात टोलकर्मी ने शुल्क मांगा। इसके बाद मामला गर्मा गया और टोल कर्मी के साथ अभद्रता की गई। टोल प्रबंधक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आपके सपनों को हकीकत में बदलें, आपकी मदद करने के लिए हम तैयार हैं: 8800493430




























