Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली रेलवे स्टेशन के पास गलत सिग्नल मिलने के कारण मालगाड़ी के ट्रैक पर राजधानी एक्सप्रेस के पहुंचने की जांच शुरू हो गई है। मामले में अधिकारियों को मुरादाबाद तलब किया गया है। घटना की जांच के लिए टीम भी गठित कर दी गई है। लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर जल्द ही गाज गिरने की संभावना है।

ज्ञात हो कि सोमवार की सुबह सिंभावली स्टेशन के पास फाटक संख्या 56 सी पर रेलवे लाइन पर मरम्मत का कार्य चल रहा था। लूप लाइन में मालगाड़ी खड़ी हुई थी। मामला दोपहर करीब 12:00 बजे के आसपास का है जब डिब्रुगढ़ से दिल्ली की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस गलत सिग्नल मिलने के कारण रूप लूप लाइन के पास पहुंच गई।

चालक ने समझदारी का परिचय देते हुए मालगाड़ी को देख इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए जिससे दुर्घटना होने से बच गई। मामले की जानकारी मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। 20 मिनट बाद रेलवे पॉइंट को बदलकर राजधानी एक्सप्रेस को ट्रैक नंबर-दो से निकाला गया। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही लापरवाह अधिकारी पर कार्रवाई होने की संभावना है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950





























