
शिक्षिका के अपहरण के आरोप पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला निवासी शिक्षिका घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने जब पूछताछ की तो पता चला कि मोहल्ला भगवानपुरी का शानू उर्फ सानू शिक्षिका का अपहरण कर ले गया है जिसके बाद तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला 28 फरवरी का है जब 20 वर्षीय शिक्षिका स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी। जब उसे तलाश किया तो पता चला कि शानू ने शिक्षा का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























