
हादसे में हुई बुजुर्ग की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे-9 पर आनंदा प्लांट के पास किसी अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी जिस कारण बुजुर्ग घायल हो गया। मौके पर पहुंचे नागरिकों ने बुजुर्ग को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया है।
गांव हिम्मतपुर दहपा निवासी उमर अली ने बताया कि चार नवम्बर की शाम को उनके पिता शरीफ गाजियाबाद से गांव हिम्मतपुर दहपा आ रहे थे। जैसे ही वह आनंदा प्लांट के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए।
पिलखुवा सीओ अनीता चौहान ने बताया कि उन्होंने अज्ञात वाहन चालक को जल्द की गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।






























