
नाबालिग के साथ रेप के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद बुलंदशहर के थाना धौलाना क्षेत्र में एक नाबालिगा के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है मामले में नाबालिग के पिता ने एक युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आपको बता दें कि थाने में तहरीर देते हुए पीड़िता के पिता ने बताया कि सोमवार की रात एक युवक उनकी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और आरोपी ने रातभर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बुधवार की सुबह आरोपी पीड़िता को धौलाना के पिलखुवा चौराहे पर छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह विशिष्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच कर कार्यवाही की जा रही है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

































