
युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने नौकरी लगवाने व शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक ने युवती को नौकरी दिलाने के बहाने मुलाकात की और उसे शादी का और नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। आरोपी पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा।
पीड़िता के अनुसार 21 फरवरी को गांव का रहने वाला पवन उसके घर पहुंचा और घर की आर्थिक स्थिति कमजोर देख उसकी नौकरी दिलाने की बात कही। बहकावे में आकर युवती उसके साथ नौकरी के लिए बरेली पहुंच गई जहां कई दिन तक उसे साथ रखा। युवती ने उसे नौकरी लगवाने की बात कही जहां पर युवक ने टालमटोल करनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी पीड़िता को गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाहबक्शपुर लेकर पहुंचा और वहां पर डेढ़ महीने एक कमरे में रखा जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर आरोपी लगातार पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद आरोपी ने दो लाख रुपए ले लिए और पीड़िता को अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही उसे ब्लैकमेल किया। पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत कराया। एसपी के आदेश पर सिम्भावली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


























