
किशोरी के लापता होने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की किशोरी लापता हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। परिवार का आरोप है कि हापुड़ का रहने वाला हरिओम उर्फ आशीष ने किशोरी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।
मामला 22 अगस्त की शाम का है जब किशोरी घर से बिना कुछ बताएं चली गई और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाशा लेकिन कोई सुराग हाथ न लगा। उन्हें जानकारी मिली कि हरिओम किशोरी को बहला-फुसला कर ले गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है जिसने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365































