
घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने मुंशी खान पुत्र अहमद शरीफ निवासी अलीपुर मुगलपुर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का कहना है कि 16 जुलाई की शाम करीब 5:00 बजे पड़ोसी शमशाद पुत्र अयूब, फैयाजन पत्नी इरशाद निवासीगण अलीपुर मुगलपुर व जैद पुत्र जुबेर निवासी गांव भीखनपुर एक राय होकर उसके घर में घुस आए और ईंट-पत्थरों से वार करने लगे। आरोपियों ने पीड़ित के ट्रैक्टर और बग्गी में ईंट पत्थर मारे। शोर सुनकर जब पीड़ित बाहर निकला तो शमशाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की। गाय, भैंसों को खोलकर भागने लगे, साथ ही बिटोरों में भी आग लगाने लगे और पीड़ित के साथ घर में घुसकर मारपीट की। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिसके बाद आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मामले में जांच की और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867

































